कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसपी कुमार शिवाशिष के निर्देश पर कोडरमा थाना पुलिस ने रविवार की रात जलवाबाद जामा मस्जिद के पास कार्रवाई करते हुए सफेद पत्थर लदे छह चक्का वाहन को जब्त किया। वाहन पर करीब नौ टन सफेद पत्थर लदा था। पुलिस ने मामले में चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार को सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, जब्त पत्थर का चंचाल पहाड़ से अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। इसे कोडरमा से बंगाल ले जाने की तैयारी थी। कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन समेत चार लोगों को पकड़ा। मामले में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने वाहन मालिक ओडिशा निवासी राज तिवारी समेत ...