कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में अवैध तरीके से लॉटरी का संचालन किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी की टीम ने मंगलवार की रात कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद मुस्तकीन को हिरासत में लिया। मौके से लॉटरी टिकट भी जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र के करमा अस्पताल के पास स्थित एक गुमटी में कथित तौर पर अवैध लॉटरी का संचालन किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद एसपी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया और लॉटरी टिकट जब्त किए गए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...