कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र के अंतर्गत कोडरमा थाना क्षेत्र स्थित लकड़मंधवा की पुरानी माइका खदान में शनिवार की अहले सुबह वन विभाग ने अवैध उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशिक्षु डीएफओ मोहित बंसल के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध उत्खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। छापेमारी के बाद वन विभाग की टीम को अवैध उत्खनन से जुड़े लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद विरोध कर रहे लोग वहां से भाग निकले।

अवैध उत्खनन में केस दर्ज वन विभाग ने इस मामले में छतरबर निवासी ननकी मियां समेत अन्य लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज क...