कोडरमा, अक्टूबर 23 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा वन्य प्राणी क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी सोरांगी रामचंद्रा स्थित पुरानी अभ्रक खदान में अवैध उत्खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की। रेंज ऑफिसर रामबाबू कुमार के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में अवैध उत्खनन में लगे एक जेसीबी और एक कंप्रेसरयुक्त ट्रैक्टर को जब्त किया गया। छापेमारी की भनक लगते ही अवैध उत्खनन में शामिल लोग मौके से फरार हो गए। जब्त जेसीबी और ट्रैक्टर को वन विभाग परिसर में लाया गया। इस दौरान जब्त वाहनों को ले जाने का कुछ लोगों ने विरोध भी किया। बाद में कोडरमा पुलिस के सहयोग से दोनों वाहनों को वन विभाग परिसर पहुंचाया गया।वन विभाग की ओर से इस मामले में वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले में लोकाय निवासी जीतू म...