कोडरमा, अगस्त 19 -- Kodarma News: सतगावां निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बासोडीह बाजार स्थित स्टार अल्ट्रासाउंड में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में औचक छापेमारी की गई। प्रशासनिक और पुलिस टीम की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध स्वास्थ्य केंद्र संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के उपरांत संबंधित क्लिनिक को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। छापेमारी दल में सिविल सर्जन के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुरेश राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार रवि व स्थानीय पुलिस प्रशासन के बल मौजूद रहे।

छापेमारी की प्रक्रिया टीम ने क्लिनिक में पहुंचते ही बारीकी से जांच पड़ताल शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान क्लिनिक से एक लैपटॉप, प्रिंटर मशीन और पेनड्राइव जप्त किया गया है। हाला...