Kodarma News: अवैध अलकतरा प्लांट बंद कराने की मांग, ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन
कोडरमा, जुलाई 9 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की मुरकमनाई पंचायत के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर बरियारडीह गांव में कथित रूप से अवैध तरीके से संचालित अलकतरा (बिटुमेन) प्लांट को बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से जंगल से सटे क्षेत्र में संचालित इस प्लांट से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण आसपास के गांवों के लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। आवेदन में कहा गया है कि प्लांट के समीप स्थित बिरहोर टोला के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक वर्ष के दौरान बिरहोर समुदाय के कई लोगों की मौत भी हुई है। उनका आरोप है कि प्लांट से निकलने वाले प्रदूषण का लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है。
ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जिस व्यक्ति द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.