कोडरमा, अक्टूबर 6 -- Kodarma News: चंदवारा। पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त कलीम अंसारी ऊर्फ कल्लू मियां, ग्राम ढाब थाना चंदवारा निवासी के घर डोल नगाड़े बजाकर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान माइकिंग के माध्यम से आरोपी को सरेंडर करने की हिदायत दी गई। साथ ही कहा की ऐसा ना करने पर कुर्की जब्ती की जाएगी। मौके पर एस आई सुरेंद्र उपाध्याय, रवि खेस, एएसआई पुनिता कुमारी व पुलिस जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...