कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले के निजी विद्यालयों के खिलाफ सोमवार को अभिभावक संघ ने समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। 16 सूत्री मांगों को लेकर संघ के सदस्यों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संजय साजन ने की, जबकि संचालन नरेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने सभी स्कूलों की कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने की मांग की। इसके अलावा स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने और जर्जर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग उठाई गई। धरना-प्रदर्शन में अध्यक्ष संजय साजन, सचिव भानु प्रताप सिंह, प्रवक्ता नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सिकंदर कुमार, सईद नसीम, रंजीत कुमार यादव, मो. सदाम, दीपक कुमार, सुरेंद्र मिस्त्री, दीपक चंद्रा, अंकित यादव, ऋषिकांत पांडेय, रं...