कोडरमा, अगस्त 9 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), कोडरमा जिला द्वारा छात्रहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जेजे. कॉलेज, झुमरी तिलैया परिसर में धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। धरना के माध्यम से परिषद कोडरमा जिले के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से अलग कर सर जेसी. बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने के प्रस्ताव तथा जेपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक एवं परीक्षा अनियमितताओं के विरोध में आवाज उठा रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला संयोजक अतुल आनंद ने कहा कि कोडरमा जिले के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय से अलग कर गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने का प्रस्ताव विद्यार्थियों के हितों के विरुद्ध है। यह भी पढ़ें- जेएसए...