Kodarma News: अप्रैल से खराब पड़ा ट्रांसफॉर्मर, गोलगो गांव में बिजली संकट से ग्रामीण परेशान
कोडरमा, नवम्बर 2 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के मधुबन पंचायत अंतर्गत गोलगो गांव में बिजली संकट को लेकर सोमवार को ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें ग्रामीणों ने लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर नाराजगी जताते हुए अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा विद्युत ट्रांसफॉर्मर विगत अप्रैल माह से खराब पड़ा है। इसके कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्यों और दैनिक जीवन पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर विद्युत विभाग से खराब ट्रांसफॉर्मर को अविलंब बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की।इस संबंध में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.