कोडरमा, अक्टूबर 27 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता । झुमरी तिलैया नगर परिषद एक बार फिर सवालों के घेरे में आता दिख रहा है। शहरी क्षेत्र के वार्ड 21 के बड़की गुमो और वार्ड 28 के मोरियावां में करीब सात साल पहले लाखों रुपये की लागत से बनाए गए वार्ड विकास केंद्र का आज तक उपयोग नहीं हो सका है। न यहां लोगों की समस्याएं सुनने के लिए बैठक हुई और न ही वार्ड से जुड़ी जनसमस्याओं के समाधान के लिए इस भवन का इस्तेमाल किया गया। अब नगर परिषद ने इसी वार्ड विकास केंद्र को चकाचक कराने के लिए 25 लाख रुपये की लागत से टेंडर निकाला है। टेंडर में दावा किया गया है कि अब इसका उपयोग अरबन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तौर पर किया जाएगा। ऐसे में पहले से बने भवन का उपयोग किए बिना उस पर दोबारा इतनी बड़ी राशि खर्च करने की योजना को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल ...