कोडरमा, नवम्बर 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया। कोडरमा जिले के हर घर से लेकर सभी घाट तक शुचिता के रंग में रंग गया है। घरों में भी प्रसाद बनाने और पूजा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बाजारों में पूजन सामग्री, फल और सब्जियों की खरीदारी तेज है। आज शनिवार को खरना, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य और सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा। खीर चावल 70 रुपए से अधिक में खरीद रहे व्रती यह भी पढ़ें- Kodarma News: लोक आस्था के महापर्व छठ का नहाय-खाय के साथ आगाज, छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजाबाजार में पूजन सामग्री और फलों की खरीदारी कोडरमा के बाजार में खीर का चावल 70 रुपये किलो से अधिक में बिक रहा है। अच्छी गुणवत्ता वाला गुड़ 90...