कोडरमा, अक्टूबर 8 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) कोडरमा तापीय विद्युत केंद्र (केटीपीएस) की ओर से विद्युत संयंत्रों के संचालन एवं अनुरक्षण में सुरक्षा प्रबंधन को लेकर पांच दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। केटीपीएस के तकनीकी भवन स्थित सुरक्षा प्रशिक्षण हॉल में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पांच से नौ अक्टूबर तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केटीपीएस के 125 अधिकारी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, संचालन एवं अनुरक्षण से जुड़ी सुरक्षा प्रक्रियाओं को और प्रभावी बनाना तथा विद्युत केंद्र में मजबूत सुरक्षा संस्कृति विकसित करना है।प्रशिक्षण के दौरान अनुभवी बाह्य प्रशिक्षक अजीत कुमार ठाकुर द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न सुरक्...