कोडरमा, जुलाई 8 -- Kodarma News: डोमचांच। नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के समीप बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक मोटरसाइकिल से गुजर रहा था, तभी किसी कारणवश दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आई हैं। समाचार लिखे जाने तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच के साथ-साथ घायल की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...