कोडरमा, अक्टूबर 12 -- अग्रसेन जयंती समारोह में सेवा और शिक्षा का संदेश Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। आठ दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह के तहत आयोजित सभा में समाज सेवा, शिक्षा, समानता और भाईचारे का संदेश गूंजा। कार्यक्रम में जहां नई कार्यकारिणी ने समाज के विकास और सेवा का संकल्प लिया, वहीं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान ने प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका अनिता अग्रवाल ने दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले अपने पहला कदम स्कूल के कार्यों की चर्चा की। सभा के दौरान चुनाव पदाधिकारी महेश दारुका ने वर्ष 2026-28 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इसके बाद प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रदीप हिसारिया के नेतृत्व में मैट्रिक, इंटरमीडिएट, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छ...