कोडरमा, अक्टूबर 3 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अग्रवाल समाज, झुमरी तिलैया के तत्वावधान में आयोजित अग्रवाल प्रीमियर लीग (एपीएल) 2026 सीजन-2 का शुभारंभ रविवार, 4 अक्टूबर से होगा। चार दिवसीय यह आयोजन सात अक्टूबर तक विश्रामबाग स्थित जीनी स्पोर्ट्स एकेडमी में चलेगा। एपीएल सीजन-2 में इस वर्ष कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें छह पुरुष टीमें, दो महिला टीमें और दो बच्चों की टीमें शामिल हैं। आयोजन अग्रवाल समाज, झुमरी तिलैया के अध्यक्ष कैलाश चौधरी, सचिव संजीव खेतान, जयंती संयोजक मनोज पिलानिया, अंकित चौधरी तथा सह-संयोजिका नेहा हिसारिया और सारिका लड्डा के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया जा रहा है।

आयोजन की जिम्मेदारी एपीएल सीजन-2 को भव्य एवं यादगार बनाने की जिम्मेदारी परियोजना निदेशक विजय बजाज के साथ अंकित खेतान, मिशांक केडिया, मिहिर...