कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को लेकर विशेष पहल की गई। इसके तहत महर्षि डायग्नोस्टिक सेंटर में 50 बालिकाओं की एनीमिया (खून की कमी) की जांच कराई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में एनीमिया की पहचान करने के साथ उन्हें इसके कारणों, लक्षणों, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मेघा तिवारी महर्षि और डॉ. रौनक महर्षि ने बालिकाओं को एनीमिया के कारणों, लक्षणों और दुष्प्रभावों की जानकारी दी। मौके पर रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा के अध्यक्ष रोटेरियन नवीन आर्या ने कहा कि बालिकाएं समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...