नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- अशोक जैन, पलवल हरियाणा के पलवल में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के रहने वाले वाले बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के गांवों के श्रद्धालु धार्मिक यात्रा पर निकले थे। सोमवार शाम राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन करने के बाद वे मथुरा-वृंदावन के लिए जा रहे थे। मंगलवार तड़के पलवल क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर पिकअप खड़े ट्रक से टकर...