पीटीआई, मई 5 -- UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में तैनात पांच पुलिसकर्मियों की हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। ये दर्दनाक हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 10 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, पलवल की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन चालक नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रहे दूसरी गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार सभी पांच पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने राहत कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहन में शव फंसे होने के कारण उन्हें नि...