नई दिल्ली, मई 20 -- KKR vs MI Pitch Report: कोलकाता नाइट वर्सेस मुंबई इंडियंस मैच आज कोलकाता में खेला जाएगा, जो आईपीएल 2026 का 65वां लीग मैच है। यह मैच केकेआर के लिए प्लेऑफ्स की रेस को देखते हुए अहम है, जबकि मुंबई इंडियंस चाहेगी कि टूर्नामेंट को अच्छे नोट पर खत्म किया जाए और कुछ मैच जीते जाएं। एमआई प्लेऑफ्स की रेस से पहले ही बाहर हो गई है। केकेआर के लिए यह मैच बहुत अहम है। ऐसे में मुकाबला कड़ा हो सकता है। इससे पहले आप जान लीजिए के कोलकाता में गेंदबाज अपना दमखम दिखाते हैं या फिर बल्लेबाजों को ही यह मैदान रास आएगा? पिच रिपोर्ट में आप सारी चीजों के बारे में जान लीजिए। कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 105 मैच खेले गए हैं। इनमें से 44 मैचों में उन टीमों को जीत मिली है, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी की है...