नई दिल्ली, मई 21 -- आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को और पुख्ता कर लिया है। बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में केकेआर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 147 रन बनाए और मेजबान टीम के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे केकेआर ने मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल की दमदार पारियों की मदद से 18.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- KKR ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को किया और पुख्तारोहित-सूर्या-तिलक-हार्दिक सबकी खराब बैटिंग इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी खराब रही और शुरुआती चार विकेट 41 रनों के स्कोर पर ही आउट हो गए...