नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- KKR vs LSG Pitch Report in Hindi: कोलकाता नाइट राइडर्स वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट्स आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी गुरुवार, 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। केकेआर का पिछला मैच इसी मैदान पर पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ा था। हालांकि आज केकेआर वर्सेस एलएसजी मैच के दौरान बारिश होने की उम्मीद काफी कम है। कोलकाता की सीजन-19 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। उन्हें पहले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था, वहीं पंजाब से पिछला मैच धुलने के बाद जरूर उनका पॉइंट्स टेबल में खाता खुल गया है। वहीं ऋषभ पंत की अगुवाई वाली एलएसजी अपना पिछला मैच जीतकर यहां पहुंची है। लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था। आईए आज जानते हैं केकेआर वर्सेस एलएसजी मैच के दौरान पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है- यह भी पढ़...