नई दिल्ली, मार्च 30 -- पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान का विजयी आगाज किया है। एमआई ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा (और रयान रिकेल्टन के अर्धशतकों के दम पर 6 विकेट से जीत दर्ज की। मुंबई ने 221 रनों का रिकॉर्ड टारगेट चेज किया। मुंबई ने 14 साल में पहली बार IPL सीजन के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की। हालांकि, शानदार जीत के बावजूद सूर्यकुमार यादव का इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरना चर्चा का विषय रहा। पिछले सीजन के उलट एमआई मैनेजमेंट ने रोहित को इम्पैक्ट सबस्टिट्यूट के तौर पर खिलाने से परहेज किया। सूर्या एमआई की बॉलिंग के दौरान बेंच पर बैठे रहे। मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने ऐसा करने का कारण बताया है। उन्होंने कहा कि मामूली चोट के कारण सूर्या को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया गया। टी20 वर्ल्ड कप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.