नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को अपनी पहली जीत दर्ज करने से राहत महसूस कर रहे कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह (नाबाद 53) और अनुकूल रॉय (नाबाद 29) रनों की पारियों की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को दो गेंदें शेष रहते राजस्थान रॉयल्स चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। यह सात मैचों में केकेआर की पहली जीत है। 85 रन पर छह विकेट गंवा चुकी केकेआर को रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की जोड़ी ने 19.4 ओवरों में 161 रन बनाकर चार विकेट से जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच 76 रनों की अविजित साझेदारी हुई। रहाणे ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, "यहां आकर वाकई बहुत खुशी हो रही है। बहुत अच्छा महसूस हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.