नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। मंगलवार को हुए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्ये रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंजबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 192 रनों का स्कोर खड़ा किया और 193 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज हासिल नहीं कर पाए और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही टीम बना सकी। इस तरह कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रनों से हराकर अपनी इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि केकेआर को अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। यह भी पढ़ें- CSK ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, KKR का अभी तक नहीं खुला खाता, आज फिर हारीइति...