नई दिल्ली, मई 17 -- IPL 2026 में पहले 6 में से 5 मैच हारने के बाद किसी को उम्मीद नहीं थी कि कोलकाता नाइट राइडर्स यहां से प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। मगर अगले 6 में से 5 मैच जीतकर केकेआर ने प्लेऑफ की रेस में खुद को जिंदा रखा है। कोलकाता को सीजन की अपनी 5वीं जीत गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली। जीटी के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए केकेआर ने 247 रन बोर्ड पर लगाए। इस विशाल स्कोर के सामने गुजरात की टीम को उन्होंने 218 रनों पर रोक, मैच को 29 रनों से अपने नाम किया। केकेआर की किस्मत पूरी तरह से अपने हाथों में नहीं है। उनके इस सीजन दो ही मैच बाकी है। यह भी पढ़ें- साई सुदर्शन के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड, गेल-मार्श जैसे दिग्गजों को पछाड़ रचा इतिहासकैसे कोलकाता नाइट राइडर्स को मिल सकता है प्लेऑफ का टिकट कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 में अभी दो और म...