कोलकाता, मार्च 21 -- कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के नए मुख्य कोच अभिषेक नायर ने बताया है कि उनके लिए सबसे पहली चुनौती केकेआर के साथ क्या होगी? शुक्रवार 20 मार्च को अभिषेक नायर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 से पहले तीन बार की चैंपियन टीम के लिए सही संयोजन तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। केकेआर के लिए पिछला सत्र निराशाजनक रहा था, जिसके बाद टीम में कई बदलाव किए गए। उसने कैमरन ग्रीन, फिन एलन, टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र जैसे बड़े नामों को टीम में शामिल किया है, लेकिन अभी तक अपने बल्लेबाजी क्रम को अंतिम रूप नहीं दिया है। नायर ने पत्रकारों से कहा, ''मुझे यह अनुमान लगाने में बहुत दिक्कत होती है कि क्या गलत हो सकता है, लेकिन मैं आपको बस इतना बता सकता हूं कि मुझे नहीं पता कि टूर्नामेंट कैसा रहेगा, लेकिन मुझे लगता है कि...