नई दिल्ली, मई 24 -- KKR Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन के लीग फेज का समापन आज यानी सोमवार 24 मई को हो जाएगा। लीग फेज के आखिरी दिन पता चलेगा कि कौन सी चार टीमें प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करेंगी। तीन टीमें कन्फर्म हो गई हैं, लेकिन आज के मैच के नतीजों के बाद पता चलेगा कि कौन सी चौथी टीम प्लेऑफ्स में पहुंचेगी। अभी तीन टीमें एक पायदान के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। इनमें से एक टीम अपने दम पर प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है, जबकि दो टीमों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। ऐसे में जान लीजिए कि कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर कैसे प्लेऑफ्स में पहुंच सकती है। दरअसल, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स तीन ऐसी टीमें हैं, जो चौथे पायदान के लिए लड़ रही हैं। पंजाब किंग्स ने अपने सभी मुकाबले खेल लिए हैं। पंजाब कि...