नई दिल्ली, मार्च 24 -- आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने चोटिल गेंदबाज आकाशदीप और जैक एडवर्ड्स की रिप्लेसमेंट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। 24 मार्च को जारी आईपीएल मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, केकेआर ने आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के गेंदबाजी ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स की जगह डेविड पेन को स्थान दिया है। यह भी पढ़ें- यश दयाल नहीं खेलेंगे IPL 2026 का एक भी मैच, फिर भी मिलेंगे करोड़ों रुपए, क्यों? भारत के लिए 10 टेस्ट मैच खेल चुके और 28 विकेट ले चुके दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश दीप कमर में खिंचाव की चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट के आगे के इलाज के लिए उन्हें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की द...