किशनगंज, सितम्बर 27 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। एसपी संतोष कुमार के पदभार संभालने के बाद किशनगंज जिले में पुलिसिंग का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कर्तव्य में लापरवाही, सुस्ती और अनियमितता बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर ताबड़तोड़ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर निष्ठा और मुस्तैदी से काम करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया जा रहा है। 10 जनवरी को कार्यभार संभालने के बाद से अब तक एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए आठ थानाध्यक्षों समेत 24 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि दो अवर निरीक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 38 पुलिसकर्मियों का वेतन रोका गया और 9 पुलिसकर्मियों से ज्यादा पर विभागीय दंड की कार्रवाई की गई। कांडों के त्वरित निष्पादन, सुपर पेट्रोलिंग, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सुपर-ऑफिस वर...