किशनगंज, नवम्बर 7 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता एएलटीएफ की टीम ने गुरुवार की शाम बहादुरगंज रजिस्ट्री ऑफिस के पास से 275 ग्राम हेरोइन जैसे मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लाडला अंसारी, रहमतनगर बहादुरगंज व शाहिद आलम, अली हुसैन चौक का रहने वाला है। कार्रवाई एसडीपीओ वन खुसरू सिराज के नेतृत्व में की गई। एसपी संतोष कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रजिस्ट्री ऑफिस के पास से 275 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर/हेरोइन जैसा) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों क...