किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: दिघलबैंक । मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना (एमएमजीएसयूवाई) के तहत दिघलबैंक प्रखंड में स्वीकृत दर्जनों ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। पिछले वर्ष टेंडर के बाद एक पैकेज के तहत करीब 40 सड़कों का निर्माण कराया जाना था, लेकिन अधिकांश सड़कों पर अब तक काम शुरू ही नहीं हो सका है। वहीं, निर्माण कार्य पूरा करने की निर्धारित समय सीमा मई माह में ही समाप्त हो चुकी है। निर्माण कार्य की समय सीमा समाप्त होने के करीब चार माह बाद भी सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी के साथ-साथ सड़क निर्माण को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

ग्रामीणों की नाराजगी ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले प्रखंड क्षेत्र की कुल 40 ग्रामीण सड़कों का एक साथ शिलान्यास कराया गया...