Kishanganj News: 24 दिन बाद नाबालिग लड़की बरामद
किशनगंज, जुलाई 11 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता गंधर्वडांगा थाना क्षेत्र से 24 दिन पहले लापता हुई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के दौरान मामले के नामजद आरोपी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि 18 जुलाई को नाबालिग के पिता ने बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। जांच के क्रम में पुलिस ने नाबालिग को एक नामजद आरोपी के साथ बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामदगी के बाद नाबालिग का मेडिकल परीक्षण एवं न्यायालय में बयान दर्ज कराने सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, आरोपी के विरुद्ध मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.