किशनगंज, सितम्बर 24 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। गुरुवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पोठिया पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 20.30 ग्राम स्मैक, एंड्रॉयड मोबाइल और 17 हजार 840 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मो. बशीर (30), पिता स्व. अब्बास, निवासी गोरी हाट, थाना पोठिया, किशनगंज के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, 17,840 रुपये और मोबाइल भी बरामदपुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, चिचुआबाड़ी ओपी प्रभारी ब्रज किशोर बैजु को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक सवारी ई-रिक्शा से अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर इस्लामपुर की ओर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद प...