Kishanganj News: 121 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा
किशनगंज, अक्टूबर 11 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन दिघलबैंक प्रखंड के कुढ़ेली हाट में रविवार को 121 कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल कन्याएं कलश लेकर कनकई नदी पहुंचीं, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कन्याएं जल से भरे कलश लेकर वापस पूजा स्थल पहुंचीं, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की गई।इस दौरान क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। स्थानीय श्रद्धालु रामप्रबोध राय ने बताया कि कुढ़ेली हाट में पिछले करीब एक दशक से नवरात्र के पहले दिन इसी तरह कलश शोभायात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है। कलश स्थापना के साथ ही अगले दस दिनों तक श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की आराधना करेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 121 कन्याओं ने निकाली कल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.