किशनगंज, नवम्बर 2 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समिति के सदस्य सचिव-सह-जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किशनगंज जिला अंतर्गत 40% या अधिक अनुसूचित जनसंख्या वाले कुल 10 ग्राम का चयन आदर्श ग्राम योजना हेतु किया गया था। चयनित किए गए ग्राम में से कोचाधामन प्रखंड में पांच गांव- भवानीगंज और धनसोना (पंचायत-कुट्टी), शाहनगर (पंचायत-भगाल), नगरी (पंचायत-काठामाठा) एवं हरिभासा (पंचायत-मौधो), टेढ़ागाछ प्रखंड मे...