किशनगंज, अगस्त 30 -- Kishanganj News: किशनगंज। जन शिकायतों को सुगम तरीके से प्राप्त करने एवं उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से जिले में पंचायतवार 'सहयोग शिविर' का आयोजन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश के आलोक में 01 सितंबर 2026 (मंगलवार) को जिले की विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का पंजीकरण करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सहयोग शिविर के माध्यम से आमजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जाएगी। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि शिविर में प्राप्त ...