किशनगंज, अगस्त 22 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में गुरूवार को 'एक पेड़ मां के नाम' कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षक देवदास भी मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में प्रधान शिक्षक विक्रम मिश्रा, शिक्षक एवं बच्चों के साथ मिलकर छायादार पौधा लगाया गया। इस दौरान बच्चों को लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनकी नियमित देखभाल की जानकारी दी गई तथा पौधों की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई।

पर्यावरण संरक्षण का महत्व पर्यावरण संरक्षक देवदास ने कहा कि पौधरोपण करना जितना जरूरी है, उससे कहीं अधिक जरूरी लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना है। पौधों को समय पर पानी देने, उन्हें पशुओं से बचाने और आसपास साफ-सफाई रखने से ही वे सुरक्षित रहकर बड़े पेड़ का रूप ले सकते हैं। उन्होंने बच्चों से अपने घर औ...