Kishanganj News: होटल में शराब पिलाने के आरोप में चुरली पंचायत का सरपंच गिरफ्तार
किशनगंज, अक्टूबर 26 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। किशनगंज जिले के कुर्लीकोट थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन से जुड़े मामले में चुरली पंचायत के सरपंच राजीव पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर जिलेबिया मोड़ स्थित लाइन होटल में शराब रखने, लोगों को शराब पिलाने, पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने तथा छापेमारी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान शराब नष्ट किए जाने की बात भी सामने आई है। सोमवार को कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने सरपंच को हिरासत में लेकर थाना पहुंचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: पिकअप वै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.