किशनगंज, अक्टूबर 26 -- त्योहारों में मिठाइयों की गुणवत्ता पर चिंता Kishanganj News: टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। त्योहार हो या शादी-विवाह का अवसर, मिठाइयों के बिना खुशियों का रंग अधूरा माना जाता है। दशहरा, दीपावली और होली जैसे प्रमुख त्योहारों में मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख हाट-बाजारों में भी मिठाइयों की खूब बिक्री होती है। हालांकि, मिठाइयों की गुणवत्ता और उन्हें तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को लेकर जांच की जरूरत महसूस की जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के फुलबरिया, मटियारी, झाला, टेढ़ागाछ, फतेहपुर और बैरिया जैसे प्रमुख बाजारों में मिठाइयों की कई दुकानें हैं। इन दुकानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मिठाइयां खरीदते हैं। मिठाई बनाने में दूध, खोया और अन्य सामग्री का महत्वपूर्ण योगदान होता है। लेकिन क...