किशनगंज, नवम्बर 6 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता चुरली पंचायत के नया प्राथमिक विद्यालय छेतनगुड़ी में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय की प्रधान शिक्षिका निर्मला गुप्ता सुबह विद्यालय पहुंचीं और उपस्थिति दर्ज करने के बाद निजी कार्य से बाहर चली गईं। वहीं, विद्यालय की दूसरी शिक्षिका प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। दोनों शिक्षिकाओं की अनुपस्थिति में विद्यालय बंद हो गया और परिसर के मुख्य द्वार पर ताला लटकता रहा।

ग्रामीणों ने उठाए सवाल ग्रामीणों के मुताबिक, विद्यालय में पढ़ाई के समय ताला बंद रहने से बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं। ग्रामीणों ने विद्यालय संचालन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों की नियमित पढ़ाई सुनि...