किशनगंज, नवम्बर 10 -- Kishanganj News: किशनगंज। दीपावली और काली पूजा के अवसर पर किशनगंज प्रशासन ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के साथ खुशियां साझा की। दीपावली के दिन रविवार को डीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार, एसडीएम अनिकेत कुमार ने किशनगंज शहर के हलीम चौक स्थित महादलित बस्ती का दौरा किया और वहां के बच्चों के साथ दीपावली का पर्व मनाया।​ इस दौरान डीएम और एसपी ने बच्चों को अपने हाथों से मिठाइयां और फुलझड़ियां बांटीं। प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बड़े उत्साह के साथ फुलझड़ियां जलाईं। डीएम और एसपी की इस पहल से बस्ती में उत्सव का माहौल बन गया, जहां स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: काली पूजा के बाद हुआ प्रतिमा का विसर्जन पर्व के इस मौके पर इस प्रका...