किशनगंज, अगस्त 10 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की। इसमें प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत कर्मी एवं संबंधित कर्मियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Har Ghar Tiranga 2026: तिरंगा फहराने से लेकर उतारने तक जानें सही नियम, ऐसे मिलेगा सर्टिफिकेटबैठक का उद्देश्य बैठक में आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पंचायत एवं गांव स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाना औ...