Kishanganj News: हरूवाडांगा-धनतोला सड़क पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, तीन गंभीर
किशनगंज, सितम्बर 22 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के हरूवाडांगा-धनतोला सड़क पर रविवार देर शाम गैस गोदाम के समीप दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान बहादुरगंज निवासी लाल बहादुर दास तथा दिघलबैंक निवासी परमान मरांडी और सुनील के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति और अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए किशनगंज रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.