किशनगंज, नवम्बर 28 -- Kishanganj News: पोठिया, निज संवाददाता। एक मां के लिए बेटे को खोने का दर्द कितना असहनीय होता है, इसकी तस्वीर पोठिया प्रखंड की बुढ़नई पंचायत के झाड़बाड़ी गांव में देखने को मिल रही है। सड़क हादसे में 18 वर्षीय बेटे नूर अली की मौत के 72 घंटे बाद भी मां मागुना बेगम सदमे से उबर नहीं सकी हैं। बेटे की मौत का ऐसा गहरा आघात लगा है कि वह तीन दिनों से बेसुध पड़ी है। मां की इस हालत को देखकर पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा है और परिजनों के सामने अब जिंदगी चलाने का संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, बीते गुरुवार की शाम करीब पांच बजे नूर अली अपने घर झाड़बाड़ी से ठाकुरगंज जाने के लिए निकला था। वह किशनगंज-ठाकुरगंज सड़क से करीब तीन किलोमीटर दूर हाजी चौक पहुंचा ही था कि ठाकुरगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उ...