किशनगंज, जुलाई 23 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड के चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-1 और कुंवाड़ी गांव के बीच सड़क एवं पुल के अभाव में स्कूली छात्र-छात्राओं तथा ग्रामीणों का जीवन कठिन हो गया है। बरसात के मौसम में जलभराव होने से यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुंवाड़ी जाने वाले बच्चों को प्रतिदिन कमरभर पानी पार कर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में लगातार चिंता बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान इस मार्ग पर आवागमन अत्यंत जोखिम भरा हो जाता है। छोटे-छोटे बच्चों को किताब और बैग सिर पर रखकर पानी पार करना पड़ता है। कई बार तेज बहाव और फिसलन के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि अनेक छात्र-छात्र...