किशनगंज, सितम्बर 23 -- Kishanganj News: पोठिया। चिचुआबाड़ी ओपी पुलिस ने सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्मैक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से 9.40 ग्राम स्मैक, दो बाइक, दो मोबाइल फोन और 12000 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक स्मैक लेकर चिचुआबाड़ी से पोठिया के रास्ते इस्लामपुर की ओर जा रहे थे।

गिरफ्तारी की जानकारी चिचुआबाड़ी ओपी प्रभारी ब्रज किशोर बैजु को सूचना मिली थी कि दो बाइक से तीन युवक स्मैक लेकर इस्लामपुर की ओर जाने वाले हैं। पुलिस ने इसकी सूचना वरीय पुलिस अधिकारी को कर। सूचना के आधार पर ओपी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ चिचुआबाड़ी-पोठिया मार्ग पर वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान पोठिया सीओ मोहित राज भी मौके पर पहुंचे। वाहन जांच के दौरान दो बाइक पर सवार तीन युवक च...