किशनगंज, सितम्बर 12 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, किशनगंज के तत्वावधान में उत्क्रमित माध्यमिक सह मध्य विद्यालय रूईधासा, ठाकुरगंज के प्रांगण में आयोजित स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह शुक्रवार को हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश कुमार शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी अमित राज यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड बच्चों में अनुशासन, सेवा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है: डीईओसमारोह का आयोजन समारोह को संबोधित करते हुए मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र नारायण गणेश ने कहा कि वर्तमान समय में स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद उपयोगी है। इससे बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा की भावना विकसित ह...