किशनगंज, अक्टूबर 17 -- Kishanganj News: पौआखाली, एक संवाददाता। किशनगंज जिले के बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत चिकाबाड़ी पंचायत के डाला सिमलवाड़ी गांव में शुक्रवार को 5 एचपी सोलर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली का उद्घाटन किया गया। इस पहल से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कार्यक्रम में कृषि विभाग, जीविका, प्रदान संस्था के प्रतिनिधियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों व किसानों ने भाग लिया। सोलर लिफ्ट सिंचाई प्रणाली के उद्घाटन के बाद आयोजित बैठक में किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने, उपलब्ध कृषि भूमि का बेहतर उपयोग करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में मल्टीलेयर खेती, रेन शेल्टर के माध्यम से सब्जी उत्पादन, प्राकृतिक एवं जैविक ख...