किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: सोलर जगरूकता रथ को डीएम ने किया रवाना किशनगंज। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार द्वारा जिलेभर में सौर ऊर्जा के प्रति आम जनों को जागरूक करने एवं स्वच्छ, हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से सोलर रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । सोलर जागरूकता रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हर घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी जा रही है। इस सोलर जागरूकता रथ के माध्यम से जिलेभर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा । केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार की सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, सोलर पैनल की स्थापना, बिजली बिल में बचत तथा योजना के अन्य लाभों के बारे में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी उपलब्...